बिजनौर, सितम्बर 9 -- जिला ग्राम्य विकास संस्थान में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आईसीआरपी का नौ दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी अजीत कुमार एवं प्रशिक्षण प्रभारी शीतल राज सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण सत्र में विकासखंड कोतवाली, नूरपुर एवं मोहम्मदपुर देवमल की कुल 63 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के सातवें और आठवें दिन प्रतिभागियों को ग्राम मीठान एवं सल्लाहपुर का भ्रमण कराया गया, जहां स्वयं सहायता समूहों के गठन संबंधी प्रशिक्षण व्यवहारिक रूप से दिया गया।प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागी अन्य जनपदों में जाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन कर गरीब महिलाओं की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। इसके लिए उन्हें मानदेय के रूप ...