आगरा, मार्च 2 -- सीए इंस्टीट्यूट की हाल में आयोजित परीक्षा में इस बार आगरा केंद्र का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। कुल मिलाकर 253 छात्र शामिल हुए। इसमें विभिन्न श्रेणियों में 63 पास हो गए। हर्षित गर्ग ने सीए फाइनल की परीक्षा में 403 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में 34वां स्थान हासिल किया। आगरा में पहले स्थान पर रहे। इस ग्रुप में वरुण शर्मा 390 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। जयति पुरवार ने 366 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ग्रुप की परीक्षा में 99 छात्र रहे। इसमें से 13 दोनों में ही सफल रहे। केवल प्रथम ग्रुप में 13 और दूसरे ग्रुप में पांच पास हुए। शाखा अध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना एवं सचिव सचिन बुबना ने पास हुए छात्रों की सराहना की। इस दौरान अंकित मित्तल, गौरव सिंघल, करण पंजवानी, साक्षी जैन, मनीष गोयल रहे।

हिंदी हिन्दुस...