रांची, सितम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जलापूर्ति सुधार अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रेलवे के सभी सेक्शनों में जल स्रोतों, टैंकों, फिल्ट्रेशन प्लांट, वाटर बूथ और जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई और अनुरक्षण किया गया है। रेलवे के अनुसार, क्षेत्र के सभी 24,033 जल टैंकों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। अभियान के दौरान पहले चरण में 17,800 जल टैंकों की सफाई की गई थी। इसके बाद शेष टैंकों की भी सफाई पूरी कर ली गई। रेलवे स्टेशनों पर भूमिगत और ओवरहेड टैंक के साथ पीवीसी टैंक, वाटर बूथ, नल और जल वितरण केंद्रों का भी नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दक्षिण पूर्व रेलवे में जल गुणवत्ता सुधार के लिए व्यापक अभिया...