उन्नाव, सितम्बर 22 -- उन्नाव। संवाददाता लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से बुने गए सपने एक्सप्रेसवे के शुरू होने के दो महीने बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। 63 किमी लंबे इस मार्ग पर यात्रियों और वाहन चालकों को रास्ते में न तो कहीं रेस्ट करने की सुविधा है और न ही खान-पान की। किसी को प्यास लग जाए तो उसे इस मार्ग पर पूरा सफर बिना पानी के ही गुजरना होगा। क्योंकि अब तक एक्सप्रेसवे के दोनों लेन में प्रस्तावित रेस्ट एरिया का निर्माण रुका सा हुआ है। जिसके कारण यात्री सफर के दौरान सुविधा से महरूम हैं।

यह सुविधाएं मिलनी थीं- एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान ही लखनऊ-कानपुर लेन में किमी 35 और कानपुर-लखनऊ लेन में किमी 51 पर दो-दो एकड़ में रेस्ट एरिया बनाया जाना प्रस्तावित था। जहां पर सफर के दौरान यात्रियों और वा...