वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के हर दौरे पर सौगात देते हैं। आंकड़े के मुताबिक उन्होंने अब तक 55 हजार करोड़ रुपये का 'गिफ्ट' दिया है। इस बार मंगलवार को वह यहां 63 अरब रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रेल, सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अवसंरचनाएं मजबूत करने में इनकी अहम भूमिका होगी। वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का विस्‍तारीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवरब्रिज और भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन इन परियोजनाओं में शामिल हैं। वह जल जीवन मिशन के तहत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास, नगवां स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार समेत कई साम...