सोनभद्र, जनवरी 28 -- सोनभद्र। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत थाना कोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 629 लीटर से अधिक कच्ची शराब, बीयर व अंग्रेजी शराब का विधिसम्मत विनष्टिकरण किया। साथ ही विभिन्न मामलों से जुड़े 11 जब्त वाहनों की नीलामी भी की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। वर्ष 2025 के 56 आबकारी मामलों से संबंधित जब्त मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इस मौके पर अपर सिविल जज/जेएम दुद्धी के आदेश पर गठित समिति की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिसमें एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा, अभियोजन अधिकारी व आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...