सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद के सतलोक आश्रम, चड़रा (महोली) में आयोजित तीन दिवसीय 629वें कबीर प्रकट दिवस महासमागम का सोमवार को श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस महासमागम में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सत्संग, सेवा तथा सामाजिक कार्यक्रमों का लाभ उठाया। समागम के दौरान संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान पर आधारित विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ नशामुक्त समाज, दहेज प्रथा उन्मूलन, जाति-पाति के भेदभाव, भ्रष्टाचार तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। प्रवचनों में मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य एवं नैतिक जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- कबीर प्रकट दिवस महोत्सव संपन्न, 60 यूनिट रक्तदान और 22 जोड़ों का दहेजरहित विवाह आक...