आगरा, जून 17 -- बुधवार को आगरा छावनी स्टेशन पर बिना टिकट/ अनियमित यात्रा/ बिना बुक सामान ले जाने वाले और रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि जांच अभियान में 230 बिना टिकट यात्रियों से कुल 1,92,140 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 364 यात्रियों से 1,89,085 रुपये और रेल परिसर में गंदगी व धूम्रपान करने वाले 34 यात्रियों से 3,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में कुल 628 यात्रियों से 3.84 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...