गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल जोरशोर से तैयारियों में जुट गए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में प्रदेश की 62 सीटों पर अपनी पार्टी का दावा ठोंकने के संकेत दिए हैं। ओपी राजभर ने सोमवार को गोरखपुर में कहा कि उनकी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर तैयारी कर रही है। इसमें ज्यादातर सीटें पूर्वी और मध्य यूपी के जिले की हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर सहयोगी पार्टियों के साथ फ्रेंडली फाइट भी होगी। कहीं-कहीं नाम मात्र के लिए पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी लड़ाया जा सकता है। राजभर ने एनडीए गठबंधन में सुभासपा के बने रहने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्हों...