हापुड़, फरवरी 25 -- तहसील प्रशासन ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। उन्होंने दस बड़े बकायेदारों की सूची बनाई है। जिसमें बुधवार को बकायेदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। तहसीलदार प्रवेश कुमार ने बताया कि सरकारी राजस्व की वसूली करने का अभियान शुरु हो चुका है। ऐसे में उन बड़े बकायेदारों को चिन्हित किया गया है। जिन पर लाखों रुपये का बकाया है। अभियान शुरु होते ही बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। उम्मीद है कि बकायेदार इस कार्रवाई से राजस्व को जल्द से जल्द जमा कर सके। उन्होंने बताया कि गांव सालेपुर कोटला निवासी जुल्फिकार के खिलाफ 2023 में विद्युत चोरी पकड़ी गई थी। जिस पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जुल्फिकार पर 62.62 लाख रुपये की रिकवरी करने के आदेश दिए गए थे। उसके खिलाफ 28 जून 2025 को कुर्की के आदेश जारी किए ग...