जौनपुर, मार्च 28 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज क्षेत्र के दो नालों पर 62 लाख 78 हजार की लागत से बाक्स कलवर्ट और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। जिसके लिए शासन से 12 लाख 56 हजार की पहली किस्त जारी हो गई है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घुसकुरी व बगौझर चौहान बस्ती में नाले पर बॉक्स कलवर्ट व पहुंच मार्ग के निर्माण की ग्रामीणों द्वारा काफी दिन से मांग की जा रही थी। जिसके लिए कार्य योजना बनाकर भेजी गई थी। शासन से 62 लाख 78 हजार के सापेक्ष 12 लाख 56 हजार अवमुक्त हो गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...