हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 23 -- नेपाल सरकार के नए फरमान से मधेशी क्षेत्रों के नेपाली नागरिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खासकर उनके रसोई घरों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्हें खानपान की कई वस्तुओं पर अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। नेपाली सरकार के फरमान का असर भारतीय सीमावर्ती बाजारों पर भी पड़ा है। पड़ोसी देश के नागरिकों की आवाजाही कम हुई है और दुकानों से खरीदारी घटी है। नरकटियागंज के पुरानी बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए नेपाल के राजेश्वर प्रसाद व मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि नेपाल सरकार द्वारा अप्रैल 2026 से लागू किए गए नए नियम ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। इसके मुताबिक भारत से 100 नेपाली (भारतीय करीब 62 रुपए) रुपए से अधिक मूल्य का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य होगा। जबकि पूर्व में हजारों की घरेलू खरी...