सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (बी-पैक्स) को डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक 45 समितियों को कम्प्यूटरीकृत किया जा चुका है, जिससे जल्द ही इनका पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। योजना के तहत जिले की कुल 62 सहकारी समितियों को ई-पैक्स में बदला जाना है, जिससे किसानों को एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल सकेगी। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद-बीज, कृषि यंत्र और कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है। अब तक इन समितियों में सभी लेन-देन और कारोबार का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाता था, जिससे जानकारी खोजने और मिलान करने में काफी समय लगता था। कई बार आकस्मिक स्थिति में किसानों को जमा-निकासी या अन्य जानकारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। समितियों के कामकाज क...