अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मार्च माह में बुद्धविहार डिपो की बस में बिना टिकट मिले 62 यात्रियों के मामले में शुक्रवार को एआरएम बुद्ध प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। बुद्ध विहार डिपो की बस संख्या बस नंबर यूपी 78-एलएन 2671 में बीते दिनों सूतमिल स्थित सेटेलाइट बस स्टैंड से बल्लभगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 72 सवारियां थीं। बस के बल्लभगढ़ शहर में प्रवेश करने से पहले ही लखनऊ मुख्यालय के जीएम प्रवर्तन दल के गौरव वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बस में करीब 72 सवारियां थी। इसमें से 62 यात्री बेटिकट मिले। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने वाहनों की जांच की अब इस मामले में एआरएम बुद्ध विहार बुद्ध प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले में पहले ही बस के संविदा चालक मिथुन, परिचालक जगदीश गौतम की बर्खास्त...