धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद। कोयला मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि कोयले का मुकम्मल स्टॉक है। इसलिए बिजली की चिंता नहीं करें। जुलाई 2026 में तापीय विद्युत संयंत्रों में कोयले की प्राप्ति 68.83 मिलियन टन रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 60.69 मिलियन टन थी, जो 13.41% की वृद्धि है। विद्युत क्षेत्र को आपूर्ति में निरंतर वृद्धि भारतीय रेलवे के सहयोग से हो रहा है। चार अगस्त तक तापीय विद्युत संयंत्रों में कोयले का भंडार 34.55 मिलियन टन था। इसके अतिरिक्त लगभग 113 मिलियन टन कोयला खदानों और परिवहन में उपलब्ध है, जिससे कुल उपलब्ध भंडार लगभग 148 मिलियन टन हो जाता है। यह विद्युत क्षेत्र की लगभग 62 दिनों की कोयला खपत की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया के मुकाबले उत्पादन वृद्धि दर में कैप्टिव-कॉमशियल आगे हालांकि एक्सपर्ट बताते है...