नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अपने कामकाज में काफी ज्यादा व्यवस्त रहते हैं और इसके बाद भी वह फिटनेस के लिए कुछ ना कुछ करते हैं। उनका मानना है कि आपका शरीर अच्छा और स्वस्थ हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। यही वजह है कि 62 की उम्र में भी एकनाथ शिंदे एकदम फिट और एक्टिव बने हुए हैं। एकनाथ शिंदे वर्कआउट से लेकर हेल्दी डाइट तक का खास ध्यान रखते हैं और रोजाना उसे रूटीन के साथ फॉलो करते हैं। आज हम आपको डिप्टी सीएम के फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी उनकी लाइफस्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।फिटनेस के लिए कौन सी 3 आदतें अपनाते हैं एकनाथ शिंदे एकनाथ शिंदे ने फिटनेस से जुड़ी चीजों का फिक्स रूटीन बनाया हुआ है और वह उसी हिसाब से चलते हैं। उनका कहना है कि अगर आप नियम से चीजों को करते हैं, तो...