भागलपुर, अगस्त 18 -- खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट एसटीएफ, डीआईयू व महेशखूंट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो गांजा के साथ पटना जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में पटना जिले के शाहपुर थानान्तर्गत नूरपुर चांदमारी निवासी रामप्रवेश राय का पुत्र मनीष कुमार, ललन राय का पुत्र रोशन कुमार व रूपसपुर थानान्तर्गत महुआ बाग निवासी अनुरंजन कुमार का पुत्र गौरव कुमार शामिल हैं। गौरव कुमार कार का चालक बताया जा रहा है। एसपी भानुप्रताप प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच-107 स्थित ख़ारों धार पुल के पास एक चारपहिया वाहन से करीब 62 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वही मौके ...