62 किग्रा अवैध गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मैनपुरी, जून 29 -- थाना किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 62 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। एसपी मैनपुरी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार 28 जून की रात करीब 11:50 बजे थाना पुलिस इटावा-बेवर रोड पर गांव खिदरपुर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आयशर ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.