बोकारो, फरवरी 12 -- भंडारीदह/चंद्रपुरा प्रतिनिधि।बेरमो विधानसभा के भंडारीदह से गोमो तक पथ निर्माण विभाग से बनने वाली नई सड़क का भूमि पूजन बुधवार को विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह तथा बाल विकास संरक्षण आयोग की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री बेबी देवी ने भंडारीदह में किया। विधायक ने बताया कि इस सड़क का निर्माण 62 करोड़ की लागत से होने जा रहा है। बेरमो और डुमरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को गोमो आने-जाने में सहूलियत होगी। इस सड़क की अनुशंसा पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो और मैंने की थी। पथ निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली इस सड़क के धरातल पर उतरने से भंडारीदह से गोमो की दूरी महज 20 किलोमीटर हो जाएगी। ग्रामीणों को हर तरह से लाभ होगा। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, मो सलीम, जयलाल महतो, नकुल महतो, बृजेश गिरी, लोकेश्वर महतो, रजनी...