जयपुर, अगस्त 22 -- राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, प्रदेश में 611 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनके पास अपना बिल्डिंग नहीं है। इनमें 10 बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के सवाल के जवाब में सरकार ने दी। यह आंकड़ा 2025-26 के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE) के आंकड़ों और समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।जयपुर में 38 स्कूल बिना भवन के इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की राजधानी जयपुर में ही 38 स्कूल बिना भवन के संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसे स्कूल झालावाड़ के अकलेरा ब्लॉक में हैं, जहां 23 स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है।इसके बाद...