610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ युवक को दबोचा
बाराबंकी, मई 19 -- रामसनेहीघाट,बाराबंकी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सनाकापुर चौराहे के पास से एक युवक के कब्जे से तीन पन्नियों में रखा करीब 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका (डोडा) बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि 17 मई की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सनाकापुर चौराहे के पास एक युवक स्टील के डिब्बे में पोस्ता छिलका लेकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम नारायण पुत्र हौसिला प्रसाद रावत निवासी भवनियापुर मजरे भवानियापुर खेवली थाना रामसनेहीघाट बताया। तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.