खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में विकास का कारवां अनवरत जारी रहेगा। यह बातें नगर सभापति ने 61 लाख की लागत से चार अलग अलग योजनाओं के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-39 के संसारपुर में करीब 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आरसीसी नाला आम जनता को सौंपा गया है। कहा कि जलनिकासी की समस्याएं अब दूर हो जाएंगी। यहां बरसात के दिनों मे ंजलनिकासी सबसे बउ़ी समस्या बनी हुई थी। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और अब योजना...