बरेली, जून 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। लाइन लॉस के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए सघन बिजली चेकिंग अभियान व मॉर्निंग रेड जिले में जारी है। मंगलवार को हाई लाइन लॉस एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में वृहद मॉर्निंग रेड व कांबिंग की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ बिजली चोरी प्रकरणों को आरएमएस पोर्टल पर अपलोड किया गया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान व मॉर्निंग रेड के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही बकायेदारों से राजस्व वसूली भी प्राप्त की गई। मॉर्निंग रेड एवं कांबिंग के दौरान मंगलवार को कुल 582 कनेक्शनों को चेक किया गया। इसमें 75 कनेक्शनों को मौके पर काटा गया। चेकिंग के दौरान 61 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुख्य अभ...