कटिहार, दिसम्बर 10 -- मनसाही, एक संवाददाता सुरक्षित प्रसव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में 61 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्री प्रकाश ने सभी महिलाओं को जांच के उपरांत उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं गर्भवती महिलाओं को जांच के उपरांत,टीकाकरण के साथ दवा दी गई। इस अवसर पर लेखापाल अनिमेष कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम आदि भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...