कटिहार, जून 9 -- मनसाही, एक संवाददाता प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व 61 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई थी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही को इस योजना के 10 साल पूरे होने पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां आने जाने वाले लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा भी कर रहे थे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा प्रेमराज ने बताया कि 9 जून 2016 को प्रधानमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से आशा के द्वारा लाई गई गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया उचित दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई जांच इससे पूर्व एएनएम चांदनी कुमारी के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं एएनएम सुप्रिया कुमार...