नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Zepto Unlisted Share Price: जेप्टो के अनलिस्टेड शेयरों का बुरा हाल है। क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो के अनलिस्टेड शेयर 5 दिन में 23 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी का वैल्यूएशन अब 3.5 अरब डॉलर के आसपास पहुंच गया है। जेप्टो ने अपने प्लान्ड आईपीओ को फिलहाल रोक दिया है और छोटे प्री-आईपीओ फंडरेजिंग का विकल्प चुना है। यह बड़ी गिरावट बहुत हद तक उस वैल्यूएशन रेंज तक पहुंच गई है, जिस पर जेप्टो के IPO टालने से पहले डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने चर्चा की थी। जेप्टो के गैर सूचीबद्ध शेयर (अनलिस्टेड शेयर) अपने उच्चतम स्तर से 60 पर्सेंट टूट गए हैं। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है। 68 रुपये से टूटकर 27 रुपये पर पहुंचे शेयरअनलिस्टेड मार्केट के पार्टिसिपेंट्स के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में जेप्टो (Zepto...