गौरीगंज, दिसम्बर 5 -- जगदीशपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लॉक परिसर जगदीशपुर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में चयनित 296 दिव्यांग लाभार्थियों को 603 सहायक उपकरण का वितरण विधायक सुरेश पासी व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि द्वारा किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, फोल्डिंग व्हीलचेयर, बैसाखी, एल्बो बैसाखी, फोल्डिंग वॉकर, छड़ी, समायोज्य छड़ी, सुगम्य केन, रोलेटर, बीटीई कान मशीन, सीपी चेयर सहित कई सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, सीडीओ सचिन सिंह, बीडीओ अंजलि सरोज, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विकास मौर्य, सांसद प्रतिनिधि अनुपम पाण्डे...