नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Samsung Galaxy A08 Launched in India: हाल ही में सैमसंग ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F08 और Galaxy M08 को लॉन्च किया है, और अब सैमसंग ने भारत में Galaxy A08 भी लॉन्च कर दिया है, जो 6000mAh बैटरी पैक करता है और 50-मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरे से लैस है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक हीलियो G99+ चिपसेट पर चलता है। सैमसंग लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का भी वादा कर रहा है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 6 ओएस अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें One UI 9 है और फोन में 'सर्कल टू सर्च', Gemini और Perplexity जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कितनी है नए सैमसंग फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं.Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता सैम...