नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- Samsung की Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन उन लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं, जो प्रीमियम डिजाइन और अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं। अब कंपनी इस सीरीज में दो नए मॉडल Galaxy A58 और Galaxy A38 लाने की तैयारी कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय से कई लीक्स सामने आ रहे हैं। लीक के अनुसार सैमसंग के दोनों फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, कैमरे के मामले में Galaxy A38 को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर मिल सकता है, जो Galaxy A37 में बताए गए Sony IMX906 सेंसर से छोटा है। वहीं Galaxy A58 में 50MP Sony IMX906 सेंसर मिलने की उम्मीद है। ये दोनों फो...