छपरा, मार्च 26 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।सारण जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना का विस्तार शहर से निकलकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुका है। अब तक करीब 6000 घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस सप्लाई शुरू कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर की झंझट से राहत मिल रही है। छपरा शहर के साथ नयागांव, दिघवारा, शीतलपुर और अमनौर के कई गांवों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिन्होंने महीनों पहले रजिस्ट्रेशन और भुगतान किया, फिर भी कनेक्शन नहीं मिल पाया है। अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित मानक के अनुसार नियमित सप्लाई जारी है और चरणबद्ध तरीके से नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 600 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन का विस्तार पीएनजी परियोजना के तहत सारण जिले में बड़े पैमाने पर पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया गया है। अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.