एटा, नवम्बर 10 -- एटा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में कार्यरत कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके दशहरा, दीपावली जैसे त्यौहार फीके रहे हैं। अगस्त, सितंबर, अक्तूबर माह का आज तक वेतन न मिलने के कारण उनको आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रह है। वेतन के लिए कईबार विभागीय अधिकारियों से अवगत कराया गया है। उसके बाद भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। जनपद में कार्यरत 600-700 कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से वेतन दिलाये जाने को मांग की है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 600 से 700 कर्मचारी कार्यरत है। यह कर्मचारी विभागीय कामकाज के साथ-साथ योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उसके बाद भी इन कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। द...