लखनऊ, अप्रैल 9 -- ​निगोहा, संवाददाता। निगोहां के नंदौली गांव में हुई मजदूर रैकिश रावत की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। महज 600 रुपये और मोबाइल फोन के विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी धनराज उर्फ टाटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले से भी चोरी और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। ​शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद: ​पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात नंदौली निवासी रैकिश (22) अपने साथियों धनराज और नंदकिशोर के साथ मजदूरी कर लौट रहा था। रास्ते में उतरठिया और फिर निगोहां में तीनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान रैकिश ने आरोपी धनराज के हिस्से की शराब भी पी ली, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रैकिश के पास रखे 600 रुपये और उसका मोबा...