600 मीटर दौड़ में हेमलता ने जीता रजत पदक
पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- पिथौरागढ़। सोर वैली पब्लिक स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा हेमलता तिवारी ने 26वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 मीटर अंडर-16 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें हेमलता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन नॉर्थ जोन एथलेटिक्स मीट के लिए भी हुआ है। अब हेमलता आगामी उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.