बगहा, मार्च 11 -- सिकटा। सिकटा के घोड़ासहन कैनाल के नजदीक से पुलिस ने 600 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया है। हालांकि भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना पर एएसआई बब्लू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर जूट के बोरा से शराब की जब्ती की।पुलिस ने मौके से चार जूट के बोरे में प्रति तीन सौ एमएल के कस्तूरी प्रिमियम व निम्बू फ्रेस 600 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...