600 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर बैंक खाता ऑपरेटर गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश पर 600 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 19.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के रोहतास जिले निवासी 24 वर्षीय कविराज पाटिल के रूप में हुई है। आरोपी ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराने का काम करता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने यह मामला सेक्टर-39 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर अपराध थाना एनआईटी ने मामला दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.