सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सीतामढ़ी के तत्वावधान में बुधवार को रुन्नीसैदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में निजी क्षेत्र के चार नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 600 विभिन्न पदों के रिक्तियों के लिए चयन की प्रक्रिया हुई। मौके पर नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिविर में आए बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग कंपनी में रोजगार के अवसर व कार्य की प्रकृति, प्रशिक्षण, कार्यस्थल, वेतन भत्ते व कंपनी के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में उपस्थित अभ्यर्थियों में से 62 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा कराया। आवश्यक औपचारिक्ता के बाद चयन के लिए मात्र 22 अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्ट किया गया। मौके ...