बांदा, मई 8 -- बांदा। ऑपरेशन दहन के तहत 60.19 किग्रा. मादक पदार्थों सूखा गांजा, स्मैक आदि भस्मक भट्ठी का प्रयोग कर नष्ट किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर ने बताया कि विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 मामलों का 60.19 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थ नष्ट कराया गया । इसमें थाना कोतवाली देहात के 10, तिन्दवारी के 04, चिल्ला के 01, बबेरू के 09, बिसण्डा के 05 व कमासिन के 07 एनडीपीएस एक्ट के माल जलाकर नष्ट कराया गया । यह भी पढ़ें- मादक पदार्थों की शीघ्र हो विनष्टीकरण: एएसपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...