नई दिल्ली, जुलाई 26 -- यह भी पढ़ें- एफएनजी एक्सप्रेसवे बनने से जुड़ेंगे NCR के 3 जिले, अधूरा काम जल्द पकड़ेगा रफ्तार हरियाणा में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार 21 माह का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनकी सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर कार्य करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि राज्य सरकार 60 हजार से अधिक युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची (बिना भ्रष्टाचार और सिफारिश) के नौकरी दे चुकी है। चुनाव में लिए गए 217 संकल्पों में से 66 संकल्प पूरे हो चुके हैं। सरकार के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के एडिटर एनसीआर (अर्बन अफेयर्स) निशांत कौशिक ने विशेष बातचीत की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश.*सरकार का 21 माह का कार्यकाल पूरा ...