धनबाद, मई 9 -- धनबाद। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को 60 हजार से अधिक आबादी सप्लाई पानी से वंचित रह गई। स्टील गेट व भूदा जलमीनार से आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि भूदा जलमीनार पूरी तरह से नहीं भरी थी। स्टील गेट जलमीनार से आपूर्ति करने के दौरान मोटर वॉल्व में खराबी आ गई। इस कारण दोनों क्षेत्र में रह रहे लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ा। देर रात तक खराबी दूर कर दी गई। वहीं भूदा जलमीनार में पानी भरकर शनिवार को क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार बता दें कि पेयजल विभाग लाख दावा कर ले, लेकिन सच्चाई यह है कि विभाग पूरी तरह से पर्याप्त मात्रा में लोगों के बीच पानी सप्लाई करने में हांफ रहा है। हर दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.