60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धराया
अररिया, सितम्बर 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने 60 हजार रुपये भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। कार्रवाई 28 सितंबर की शाम बीओपी आमगाछी की गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 174/2 के पास की। एसएसबी के अनुसार, उपनिरीक्षक के नेतृत्व में चार जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 60 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान नेपाल के मोरंग जिले के टंकीसिनवारी वार्ड संख्या-1 निवासी धीरेन्द्र ऋषिदेव (35) के रूप में हुई। उसके पास नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र भी मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह विराटनगर में किसी व्यक्ति से राशि लेकर बिहार के आमगाछी स्थित अपने ससुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.