धनबाद, जून 13 -- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत महिला लाभुकों को उपलब्ध कराई गई कई गायों की दुग्ध उत्पादन क्षमता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लाभुकों का आरोप है कि जिन गायों को 60 हजार रुपये में खरीदी गई, वे निर्धारित मानक के अनुरूप दूध नहीं दे रही हैं। कई गायें प्रतिदिन 15 लीटर दूध देने की बजाय केवल 5-6 लीटर ही दूध दे रही हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार योजना के तहत गायों की कीमत उनके दुग्ध उत्पादन के आधार पर तय की जाती है। विभागीय मानक के मुताबिक प्रति एक लीटर दूध उत्पादन क्षमता के लिए गाय की कीमत चार हजार रुपये निर्धारित है। इस आधार पर यदि कोई गाय प्रतिदिन 10 लीटर दूध देती है तो उसकी कीमत 40 हजार रुपये और 15 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 60 हजार रुपये तय की जाती है। लाभुकों का कहना है कि उन्...