रांची, अगस्त 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम कसने को लेकर रविवार को एसएसपी राकेश रंजन ने क्राइम मीटिंग की। एसएसपी ने उपस्थित डीएसपी और थानेदारों को कड़े शब्दों में हिदायत दी कि शहर की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ड्यूटी और केस अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, एएसपी निखिल राय के अलावा जिले के सभी डीएसपी और थानेदार मौजूद थे। एसएसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। सभी पुलिसकर्मियों को आदेश दिया है कि वे 60 से 90 दिन के भीतर अनुसंधान पूरा कर न्याया...