रुद्रपुर, अगस्त 14 -- खटीमा। लखपति दीदी सम्मेलन में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष दर्जाधारी भावना मेहरा ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त उत्तराखंड की नींव हैं। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं सम्मेलन में 60 से अधिक लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...