प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रोटरी क्लब प्रयागराज संगम, विश्व आयुर्वेद मिशन, एचडीएफ़सी बैंक झूंसी शाखा एव झूंसी व्यापार मंडल की ओर से रविवार को झूंसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैम्प में डॉ हिमांशु पांडेय, डॉ प्रदीप सिंह और डॉ प्रीति त्रिपाठी ने 60 पेंशनरों समेत अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर आरएस वर्मा, प्रोफेसर वाईपी सिंह, डॉ. एस तोमर, वीके श्रीवस्तव, सर्वेश कुमार मिश्रा, आरडी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...