गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। डॉ. अजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, नागेंद्र श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अशोक दुबे, मीनू वर्मा, रामचेत, बीना चौधरी, मो. रेहान सहित करीब 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व व जिलामंत्री डॉ. शोभित श्रीवास्तव के संयोजन में उपस्थित रहा। संगठन ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में एडीआईओएस डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, आरएन व...