हापुड़, अगस्त 26 -- अब रोडवेज बसों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त सफर मिलेगा। प्रदेश सरकार ने योजना का शुभारंभ कर दिया है। जिसके बाद जिलेभर की महिलाओं को लाभ मिलना तय है। वहीं, आज गुरूवार सुबह से तीन दिनों के लिए सभी महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के मद्देनजर मुफ्त सफर रहेगा। पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त सफर की घोषणा की गई थी। बुधवार से प्रदेश सरकार की योजना का शुभारंभ हो गया है। यहां रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात मिलेगी। इसके अलावा अन्य सभी डिपो की बसों में भी मुफ्त सफर रहेगा। महिलाओं को मुफ्त सफर करने के लिए केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। जिसमें 60 साल उम्र से ज्यादा होना चाहिए。 यह भी पढ़ें- टिकट का टेंशन खत्म रोडवेज में बहने फ्री करेंगी ...