औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील अजीतमल के मीटिंग हॉल में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सन्तकुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का मौके पर उपस्थित होकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ता शिवेन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि नगर में संचालित निजी स्कूल अपने-अपने प्रकाशकों की किताबें निजी दुकानों पर ऊंचे दामों पर बिकवा रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.