नई दिल्ली, मार्च 28 -- रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एस-400 मिसाइल प्रणाली और परिवहन विमान सहित 2.38 लाख करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी। इससे भारतीय सेना की ताकत में चार चांद लगने वाले हैं। दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल इस प्रणाली के सामने टिक नहीं पाएंगे।भारत को मिलेंगे 60 विमान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डीएसी ने एस-400 मिसाइल प्रणालियों और सैन्य परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है, लेकिन उसने सटीक संख्या का उल्लेख नहीं किया। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि इस मंजूरी में पांच एस-400 इकाइयां और 60 परिवहन विमान शामिल हैं। माना जा रहा है कि 12 विमान उड़ान भरने की स्थिति में खरीदे जाएंगे जबकि 48 विमान...