लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ। निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग के विरुद्ध चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को भी परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान कुल 60 वाहनों के चालान और 07 वाहन सीज किए गए। लखनऊ संभाग के आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय ने बताया कि इन चालानों में 20 वाहनों के चालान निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग में किए गए और 03 वाहन निरुद्ध किए गए। इन वाहनों को ब्लैक लिस्ट कराते हुए संबंधित पंजीयन अधिकारी के माध्यम से व्यावसायिक रूप से परिवर्तित कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी। शेष वाहनों के विरुद्ध कर बकाया आदि में कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- नियम तोड़ रहीं 15 निजी बसें जब्त यह अभियान दो दिन चला।अभियान में एआरटीओ(प्रवर्तन) लखनऊ आलोक कुमार यादव, पीटीओ हरदोई खेमानंद पाण्डेय, पीटीओ रायबरेली विक्रांत सिंह, पीटीओ सीतापुर आब...