जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर। ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को नईगंज के आस-पास बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। दोपहिया और चारपहिया 60 वाहनों का चालान और 10 को सीज किया गया। नईगंज के पास अस्पतालों व नर्सिंग होम के सामने बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। वाराणसी-लखनऊ मुख्य मार्ग होने की वजह से इसपर वाहनों का अधिक दबाव है, जिससे आए दिन जाम लगा रहता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से संचालकों को वाहनों की व्यवस्था पार्किंग स्थल पर खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कई बार चेतावनी भी दी गई है, लेकिन इसपर सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में अभियान के तहत कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों को भी चेताया गया। टीएसआई सुशील मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग होम संचालकों से कहा गया है कि वह मरीजों का वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही कराएं, जिससे यातायात...